फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने रैली निकाल दिया देशभक्ति का संदेश

हर घर तिरंगा अभियान के तहत राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना के एनसीसी, एनएसएस, इक्को क्लब के सदस्यों, कॉलेज के विद्यार्थियों, महिला एवं बाल विकास सहित अन्य विभागों कर्मचारियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। रैली का शुभारंभ उपमंडल अधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह ने हरि झंडी दिखाकर किया। रैली राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना से रैली शुरू हो कर डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक, उप नागरिक अस्पताल, राजकीय कन्या विद्यालय, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने से होते हुए, शहीद स्मारक, बाबा मोलड़ नाथ मंदिर, बस स्टैंड के सामने से होते हुए मंडी टी पॉइंट, हनुमान मंदिर, बिजली घर से सीधे राजकीय संस्कृत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पहुंची। इस दौरान भारत माता की जय, तिरंगा हमारी शान है, झंडा ऊंचा रहे हमारा के नारे लगाए। शहरवासियों ने भी जगह-जगह रैली का स्वागत किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें