फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: विद्यार्थियों ने साझा किए कुशल बिजनेस के आइडिया

शाहिल शर्मा Updated Mon, 17 Nov 2025 02:09 PM IST

शहर स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को कुशल बिजनेस चैलेंज कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें खंड के 20 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने भाग लिया। अब इनमें से कुशल बिजनेस आइडिया का चयन किया जाएगा। बता दें कि प्रदेश में बढ़ती बेराेजगारी और स्वदेशी उत्पाद की मांग के चलते सरकार के निर्देशानुसार विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में विद्यार्थी अपने टीम के साथ आइडिया और मॉडल लेकर आए। इसमें उन्होंने अपने आइडिया की जानकारी दी और बताया कि किस प्रकार उत्पाद बनाए जाएंगे, उनकी मार्केटिंग कैसे व कहां करनी है। कितनी लागत में बिजनेस शुरू होगा और कितना फायदा होगा। इसमें टीमों ने डेयरी फार्मिंग, हैंडक्राफ्ट, भोजनालय, शुद्ध खाद्य उत्पाद, जैविक खेती, कंपोस्ट खाद, गोबर खाद आदि के आइडिया बताए। फिलहाल कार्यक्रम सायं 3 बजे तक जारी रहेगा। इसमें निर्णायक की भूमिका डॉ. सुरेश, ईश्वर कुमार, राकेश कुमार, सत्तन सिंह, जयसिंह आदि निभा रहे हैं। सर्वश्रेष्ठ मॉडल का चयन तीन मुख्य बिंदुओं के आधार पर किया जाएगा। इसमें बिजनेस पर्यावरण प्रदूषण रहित हो, कम लागत और अधिक मुनाफा, लोगों की मांगे पूरी करता हो। इससे युवा नौकरी की बजाय स्टार्टअप करके रोजगार प्राप्त कर सकते हैं और अन्य लोगों को भी रोजगार दे सकते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें