शहर में लगातार बढ़ती आवारा कुत्तों की समस्या से निजात दिलाने के लिए लगातार कुत्तों को पकड़ा जा रहा है। वीरवार को भी कुत्तों को पकड़ कर रघुनाथपुरा खालड़ा में बनाए गए डॉग शेल्टर होम में लेकर जा रहे हैं। पहले चरण में उन क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जा रही है, जहां आवारा कुत्तों की संख्या अधिक है और लोगों के काटने की शिकायतें ज्यादा सामने आ रही हैं। इस कार्य के लिए एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है। कुत्तों को पकड़ने, शेल्टर होम तक लाने और उपचार के बाद पुनः निर्धारित स्थान पर छोड़ने के लिए विशेष डॉग वैन की व्यवस्था की गई है।