फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: आठ से दस अगस्त तक चलेगी मदार-रोहतक-मदार स्पेशल रेल सेवा, दो मिनट ठहरेगी नारनौल

रेलवे ने त्योहारी सीजन पर यात्रियों की सुविधा के लिए मदार-रोहतक-मदार स्पेशल (प्रतिदिन) रेलसेवा का संचालन किया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 09639 मदार-रोहतक स्पेशल (प्रतिदिन) रेलसेवा आठ अगस्त से 10 अगस्त तक (03 ट्रिप) मदार से प्रतिदिन 04.30 बजे रवाना होकर 12.50 बजे रोहतक पहुंचेगी। यह नारनौल में 8.40 मिनट पर पहुंचेगी, जो दो मिनट का ठहराव कर रोहतक के लिए रवाना होगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09640 रोहतक-मदार स्पेशल (प्रतिदिन) रेलसेवा आठ अगस्त से 10 अगस्त तक (03 ट्रिप) रोहतक से प्रतिदिन 13.20 बजे रवाना होकर 22.35 बजे मदार पहुंचेगी। यह नारनौल 16.20 मिनट पर पहुंचेगी, जो दो मिनट का ठहराव कर मदार के लिए रवाना होगी। यह रेलसेवा मार्ग में किशनगढ, नरेना, फुलेरा, रेनवाल, बधाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, भगेगा, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, गोकलगढ, झज्जर व अस्थल बोहर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 16 साधारण व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 18 डिब्बे होगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें