फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महेंद्रगढ़ लघु सचिवालय में समाधान शिविर आयोजित, 43 शिकायतों की सुनवाई

नवीन दलाल Updated Tue, 04 Mar 2025 03:31 PM IST

महेंद्रगढ़ में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मंगलवार को लघु सचिवालय में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। जिला उपायुक्त डॉ. विवेक भारती की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में 43 शिकायतें सुनी गईं। इनमें से कई मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया, जबकि बाकी मामलों के समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए। समाधान शिविर के दौरान एक छात्रा ने निजी कॉलेज पर दस्तावेज न देने की शिकायत की। इस पर उपायुक्त ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित कॉलेज से दस्तावेज मंगवाए और मौके पर ही छात्रा को सौंप दिए। शिविर में आने वाले लोगों की सहूलियत के लिए हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई, जहां अनपढ़ और अशिक्षित नागरिकों की शिकायतें लिखने की विशेष व्यवस्था की गई। उपायुक्त ने कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान करना है, ताकि उन्हें दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। हरियाणा बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं, और कुछ स्थानों से नकल के मामले सामने आए हैं। इस पर जिला प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। जिला उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए विशेष फ्लाइंग टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने कहा, बीते तीन दिनों की परीक्षाओं में केवल एक मामला रिपोर्ट हुआ है, और प्रशासन स्थिति पर पूरी तरह से नजर बनाए हुए है। एसपी मैडम खुद फील्ड में हैं, और मैं भी आज कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करूंगा। इसके अलावा, सभी सुपरिटेंडेंट, फ्लाइंग स्क्वायड और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें निर्देश दिया गया कि किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती, वाहनों को किया गया जब्त: महेंद्रगढ़ जिले में अवैध खनन की शिकायतों पर सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। उपायुक्त ने बताया कि इस समस्या से निपटने के लिए इंटर डिपार्टमेंटल कमेटी गठित की गई है, जिसमें माइनिंग विभाग, फॉरेस्ट विभाग, पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड और संबंधित एसडीएम शामिल हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित एसडीएम को निर्देश दिए गए हैं कि वे नियमित रूप से मौके पर जाकर जांच करें। बीते 15-20 दिनों में कई वाहनों की चेकिंग की गई, अवैध रूप से खनन करते पाए गए वाहनों को जब्त कर भारी जुर्माना भी लगाया गया है। अवैध खनन की निगरानी के लिए पंचकूला से एक विशेष टीम भी महेंद्रगढ़ पहुंची है, जो इस मामले में गहन जांच कर रही है। प्रशासन ने साफ किया है कि खनन माफियाओं पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें