फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: स्काई डाइविंग के एकमात्र केंद्र से देश के मानचित्र पर छाया नारनौल

शाहिल शर्मा Updated Sat, 18 Apr 2026 04:22 PM IST

आपने फिल्मों में एक्टर को प्लेन में से कूद कर पैराशूट के जरिए दुश्मन के खेमे में दाखिल होते हुए जरूर देखा होगा और ऐसा टीवी या सिनेमाघर पर देखने मात्र से ही दर्शक इतना रोमांचित हो उठता है कि क्या ही कहने। लेकिन अगर हम ये कहें कि नारनौल के समीपवर्ती गांव बाछौद की हवाई पट्टी पर सचमुच ऐसा कारनामा हो रहा है और पूरे भारत में सिर्फ नारनौल में ही हो रहा है, तो जिले के लिए सचमुच बहुत ही गर्व की बात है। यहां स्काई डाइव करने के लिए देश से नहीं बल्कि विदेशों से भी अनेकों युवा आ रहे हैं। नेवी के जवानों को करते देखा स्काई डाइव: साल 2008 में दिग्विजय सिंह ने पहली बार नेवी के जवानों को हिसार में आयोजित एक कार्यक्रम में स्काई डाइविंग करते देखा था। इससे वे इतना प्रभावित हुए थे कि ट्रेनिंग लेने के बाद उन्होंने खुद चार बार सोलो जंप की। 2009 व 2011 में वे अपने जीजा अर्जुन अवॉर्डी ज्योति रंधावा के साथ अमेरिका गए और वहां पर स्काई डाइव केरोलाइना एकेडमी में स्काई डाइविंग का पूरा प्रशिक्षण प्राप्त कर ए व बी दोनों लाइसेंस प्राप्त किए। 2017 में पसंद की लोकेशन: साल 2017 में अलीगढ़ एयरपोर्ट पर फ्लाइंग एकेडमी चलाने वाले रुद्रभानू सोलंकी उनके पास आए और उनसे पैराशूट उधार मांगे। इसी दौरान उनकी मुलाकात दोस्ती में बदल गई और दोनों ने खुद का बिजनेस शुरू करने का सोचा। इसी साल बाछौद हवाई पट्टी का दौरा किया और यहां की सुंदरता व पॉल्युशन लेवल के चलते इसे फाइनल कर दिया। इसके बाद सारी सरकारी खानापूर्ति पूरी करने के बाद नवंबर 2018 में स्काई हाई की नींव रखी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें