फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में पैतृक गांव छिथरौली पहुंची शर्मिला, ग्रामीणों ने किया सम्मान

गोल्डन शर्मिला धनखड़ अपने पैतृक गांव छिथरौली में पहुंच चुकी हैं और ग्रामीणों की ओर से शर्मिला व उनके पति अजीत सिंह को मालाएं पहनाकर गांव भड़फ से छिथरौली तक रोड शो निकाला। इसके बाद एक निजी वाटिका में सम्मान समारोह रखा गया है। शर्मिला ने गांव पहुंचते ही अपने प्रथम गुरु अजमेर सिंह दांगी को प्रणाम किया। यहां पर स्कूल की ओर से स्मृति चिह्न प्रदान कर शर्मिला को सम्मानित किया गया। शर्मिला ने कहा कि कोई भी युवा अपनी शारीरिक और आर्थिक परिस्थिति के कारण कर्म करना ना छोड़ें। अगर मेहनत से आगे बढ़ेंगे तो हर मंजिल मिल सकती है। उन्होंने अपनी मंजिल पाने के लिए घर तक बेच दिया और अब अंबूजा सीमेंट कंपनी की ओर से शर्मिला को घर बनाकर देन का आश्वासन मिला है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें