फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में महावीर चौक पर सीवर ओवरफ्लो, दूर तक फैला बदबूदार पानी

शहर के सबसे व्यस्ततम महावीर चौक पर गत करीब 2 माह से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। जिसकी वजह से सीवर का गंदा व बदबूदार पानी सड़क पर दूर तक फैल जाता है। ऐसे में दुकानों के सामने जमा पानी से दुकानदारों को तो परेशानी का सामना करना पड़ ही रहा है। साथ ही यहां से गुजरने वाले आमजन को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। तीन चार बार कर चुके शिकायत दुकानदारों ने बताया कि वे सब मिलकर पगर परिषद के अधिकारी को तीन से चार बार जाकर शिकायत दे चुके हैं। इसके बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हो पा रही है। दुकानदारों ने बताया कि सीवर का पानी दुकानों के आगे जमा है। जिसकी वजह से सारा दिन उन्हे बदबू झेलनी पड़ रही है और ऐसे में उनके ग्राहक भी दुकान में प्रवेश करने से कतरा रहे हैं। इसकी वजह से उनकी दुकानदारी पर भी असर पड़ रहा है। लेकिन प्रशासन है कि सुनने का नाम ही नहीं ले रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें