फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नांगल चौधरी से नारनौल तक 10 जनवरी को निकाली जाएगी अरावली पर्वतमाला बचाओ यात्रा

शाहिल शर्मा Updated Sun, 04 Jan 2026 05:07 PM IST

नारनौल के सुभाष पार्क में अरावली पर्वतमाला बचाओ अभियान को लेकर सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें एडवोकेट राजेंद्र सिंह ने कहा कि अरावली पर्वतमाला जीवनदायिनी है। अरावली की पहचान करोड़ों साल पुरानी है। सम्मेलन में निर्णय लिया कि अरावली पर्वतमाला बचाओ यात्रा का आयोजन नांगल चौधरी से नारनौल तक 10 जनवरी को आयोजित की जाएगी। यह यात्रा मेघोत, बखरीजा, धौलेड़ा, बिगोपुर, छापड़ा होते हुए नारनौल पहुंचेगी। यात्रा वाहन यात्रा के रूप में आयोजित की जाएगी। सम्मेलन को ओमप्रकाश, मास्टर धर्मपाल शर्मा, मास्टर महेश यादव, डॉ. व्रतपाल सिंह, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद खरब, मास्टर सूबे सिंह ने संबोधित किया तथा अरावली पर्वतमाला को बचाने लोगों से आगे आकर यात्रा से जुड़ने की अपील की। सम्मेलन का संचालन मास्टर बिजेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर एडवोकेट महावीर प्रसाद सैनी, शेर सिंह गणियार, हंसराज, अभय सिंह, मास्टर बलवंत सिंह, सीताराम, छाजूराम रावत, सुरेन्द्र कुमार, सतीश कुमार, श्रीकृष्ण खरब, प्रकाश खरब, रामअवतार, तेजपाल, रामौतार, रामकुमार, सुरेन्द्र सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें