फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: सफाई कर्मचारियों ने तीसरे दिन भी की हड़ताल, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह को भी सौंपा ज्ञापन

नगर परिषद नारनौल के सभी कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर 2017 से 2023 तक का समान काम समान वेतन के बकाया एरियर के लिए तीसरे दिन काम छोड़ हड़ताल जारी रखी। जिसके अध्यक्षता जिला प्रधान राहुल सारवान ने की। नगर प्रशासन कर्मचारियों की मांगों को लेकर कोई गंभीरता नहीं ले रहा। जबकि जिला महेंद्रगढ़ के समस्त सफाई कर्मचारी काम छोड़ हड़ताल पर है। इसलिए कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। नाराजगी होने के कारण वीरवार को नारनौल शहर में कैबिनेट मंत्री राव नरवीर सिंह को ज्ञापन भी दिया। अब 9 जनवर को नगर परिषद से चलकर लघु सचिवालय तक प्रदर्शन कर उपायुक्त को ज्ञापन देंगे। जिसमें समस्त कर्मचारी मौजूद रहेंगे। नगर पालिका कर्मचारी संघ राज्य कैशियर महेंद्र सिंह, सुरेश कुमार जैदिया, महावीर प्रसाद, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य सचिव महेंद्र सिंह बोयत, जिला प्रधान कौशल कुमार यादव, देवानंद, अमित कुमार, जसवंत कुमार, निरंजन सहित नगर पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें