फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में सफाई कर्मियों ने दूसरे दिन भी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Naveen Updated Tue, 21 Apr 2026 02:34 PM IST

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर अपनी मांगो को लेकर और अग्निशमन विभाग के समर्थन में सफाई कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी मंगलवार को काले बिल्ले लगाकर प्रदर्शन किया। नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई प्रधान भूपेंद्र सारवान, सचिव महेंद्र बोयत, सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान कौशल यादव, महावीर प्रसाद, देवानंद सिंह, फायर इकाई के प्रधान गुरदयाल सिंह, रविकांत, प्रदीप, दिनेश, विक्रम, इंद्र कुमार और अनिल कुमार भी मौजूद रहे। आगामी 24-25 अप्रैल को सभी शहरों में उल्टा झाड़ू प्रदर्शन किया जाएगा। 27-28 अप्रैल दो दिवसीय 8-8 घंटे की कार्मिक भुख हड़ताल की जाएगी। इसके बाद एक और दो मई दो दिवसीय पूर्ण हड़ताल होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें