नारनौल के गांव सिहमा के सीआरपीएफ जवान परमवीर सिंह की मंगलवार को ड्यूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी सर्विस राइफल से गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि परमवीर सिंह सुबह ड्यूटी के दौरान अपनी राइफल की सफाई कर रहा था। इस दौरान राइफल से गोली चल गई। बुधवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा, जहां पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ सीआरपीएफ जवान का अंतिम संस्कार किया गया। परमवीर जम्मू कश्मीर के शोपियां में तैनात था।