फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: संतों ने किया श्रीकृष्ण गोशाला कनीना का दौरा, व्यवस्थाओं को सराहा

श्रीकृष्ण गोशाला कनीना में सोमवार सुबह स्वामी समग्र देव, स्वामी रामानंद व स्वामी शील देव महाराज ने पहुंचकर गोशाला में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दौरे के दौरान गोशाला की व्यवस्थाओं को देखकर तीनों संतों ने प्रसन्नता जताई। उन्होंने गोमाता को अपने हाथों से गुड़ खिलाकर सेवा का संदेश दिया। स्वामी समग्र देव महाराज ने कहा कि गौ सेवा मानव का धर्म है। हर व्यक्ति को अपने क्षेत्र की गोशालाओं में सेवा अवश्य करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कनीना गोशाला में गोद लेने जैसी अनूठी पहल सराहनीय है, लोगों को इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए ताकि गोमाता के संरक्षण व संवर्धन का मार्ग और सशक्त हो। गोशाला की व्यवस्थाओं को देखकर संतों ने प्रधान और उनकी टीम की पीठ थपथपाई और उनके प्रयासों को प्रशंसा योग्य बताया। इस अवसर पर गौशाला प्रधान भगत सिंह ने कहा कि आज हमें संतजनों का सानिध्य प्राप्त हुआ, जो हमारे लिए गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि जल्द ही गौशाला को नया लुक दिया जाएगा और कई हाईटेक परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में यह गौशाला प्रदेश में मॉडल गौशाला के रूप में पहचानी जाएगी। कार्यक्रम में प्राचार्य नरेश कौशिक, मास्टर कृष्ण सिंह, लक्ष्मी सिंह, राज सिंह, प्रवक्ता हरिओम शर्मा, शाहिद सहित अनेक भक्त मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें