फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: सराय बहादुर-छापड़ा सलीमपुर सड़क जर्जर, दुर्घटनाओं का बढ़ा खतरा

सराय बहादुर से छापड़ा सलीमपुर को जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों जगह-जगह से टूट चुकी है। जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर गहरे गड्ढे और उखड़ी हुई परतें होने के कारण आए दिन वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह रास्ता बेहद खतरनाक साबित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ती है और रोजाना बड़ी संख्या में लोग इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। स्कूली बच्चे, किसान, मजदूर और व्यापारी इसी सड़क का उपयोग करते हैं। बारिश के दौरान सड़क की स्थिति और भी खराब हो जाती है। जिससे गड्ढों का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है और हादसों की आशंका बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार इस सड़क की खराब हालत को लेकर संबंधित विभाग को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। टूटे हुए हिस्सों में वाहन फंस जाते हैं, जिससे जाम की स्थिति भी बन जाती है। कभी-कभी एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों को भी निकलने में दिक्कत आती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें