फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में तेज हवा के साथ बारिश शुरू, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

महेंद्रगढ़ क्षेत्र में सोमवार को दोपहर बाद एक बजे तेज हवा के साथ बारिश शुरू होने से पिछले एक सप्ताह से पड़ रही उमसभरी गर्मी से राहत मिली। तेज हवा के झोंकों के साथ हुई बारिश के कारण खेतों में पकी खड़ी बाजरे की फसल पर गिरने का भय बना है। मौसम विभाग की ओर से आगामी 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई जा रही है। अगस्त माह के अंतिम सप्ताह तक मानसून सक्रिय रहेगा। इस समय महेंद्रगढ़ जिले में करीब तीन लाख एकड़ में बाजरे की फसल 90 प्रतिशत तक पक चुकी है। किसान अब पकी हुई फसल की कटाई शुरू करने के लिए मौसम के खुलने का इंतजार कर रहे थे। अधिक समय तक बारिश का दौर चलता है तो बाजरे की फसल गिरने व देरी से कटाई शुरू होने से उत्पादन भी प्रभावित हो सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें