बीकानेर मंडल के सादुलपुर यार्ड में समपार फाटक संख्या ए 142 पर आरयूबी निर्माण कार्य एवं दूधवाखारा- आसलू स्टेशनों के मध्य तकनीकी कार्य के चलते 27 सितंबर को ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के लिए रेल यातायात प्रभावित रहेगा। जिसकी वजह से रेवाड़ी-बीकानेर, हिसार-रेवाड़ी रेलसेवा 27 सितंबर को रद्द रहेगी। वहीं, हावड़ा-बाड़मेर 26 सितंबर को और तिरूपति-हिसार 24 सितंबर को मार्ग परिवर्तित करने से नारनौल स्टेशन से होकर गुजरेगी और ठहराव भी करेगी।