फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में शहीद दमकल कर्मियों को आर्थिक सहायता नहीं मिलने पर निकाला रोष मार्च

Naveen Updated Wed, 08 Apr 2026 04:04 PM IST

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की शाखा, हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन ने बुधवार को रोष मार्च निकाला। संघ का आरोप है कि घटना के बाद न तो सरकार की ओर से संवेदना व्यक्त की गई और न ही परिवारों को कोई आर्थिक सहायता दी गई। अब इसको लेकर संघ ने 8 व 9 को काम बंद हड़ताल शुरू कर दी है। इसके अलावा यूनियन ने बताया कि विभाग की लंबित मांगों पर भी लंबे समय से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। बता दें कि फरीदाबाद में 16 फरवरी को कालकाजी लुब्रिकेट और शिव स्टील कंपनी में लगी भीषण आग के दौरान शहीद हुए दमकल कर्मचारियों को लेकर सरकार के रवैये पर रोष है। केमिकल ड्रमों में विस्फोट से दोनों कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए थे और उपचार के दौरान उनका निधन हो गया था। इस मुद्दे को लेकर 24 फरवरी को फरीदाबाद में सैकड़ों दमकल कर्मियों ने प्रदर्शन कर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें