उपमंडल अधिकारी कार्यालय कनीना में बुधवार शाम चार बजे मॉक ड्रिल का आयोजन कर आपातकालीन स्थिति में बचाव के लिए प्रशिक्षण दिया गया। पुलिस, स्वास्थ्य, दमकल व अन्य विभागों अधिकारियों व कर्मचारियों ने आपातकालीन हालात से निपटने के लिए संयुक्त रूप से अभ्यास किया गया। उपमंडल अधिकारी डाॅ. जितेंद्र सिंह अहलावत ने बताया कि यह मॉक ड्रिल बढ़ते सुरक्षा खतरे और वर्तमान समय में हालातों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार की ओर से सभी जिलों में करवाई गई है। अभ्यास के दौरान हवाई हमले की चेतावनी देने वाले विशेष सायरन का संचालन किया गया। इस दौरान तेज व कंपन युक्त आवाज का सायरण बजाते हुए विभागों के कर्मचारियों को सुरक्षा, चिकित्सा सहित अन्य उपायों से अवगत कराया गया। आम नागरिकों को आपतकालीन समय में बजाए जाने वाले सायरन की पहचान के बारे में अवगत कराया। लोगों को हमले की स्थिति में क्या-क्या एहतियात कदम उठाने चाहिए, इसका प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रशासन की ओर से माक ड्रिल को लेकर किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने व प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन की अपील की।