फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में होटलों पर पुलिस की रेड, रजिस्टर खंगाले, अवैध गतिविधियों पर सख्त चेतावनी

शहर में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक दीपक के निर्देशों पर थाना शहर नारनौल पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इसके तहत शहर के विभिन्न होटलों में औचक छापेमारी कर सघन जांच की गई। पुलिस को कुछ होटलों में संदिग्ध व अवैध गतिविधियों की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की गई। टीम ने होटलों के रिसेप्शन पर रखे एंट्री रजिस्टर की बारीकी से जांच की और यह सुनिश्चित किया कि सभी ठहरने वाले लोगों का पूरा रिकॉर्ड दर्ज हो। इसके साथ ही पुलिस ने कमरों की तलाशी लेकर वहां ठहरे लोगों के पहचान पत्रों का मिलान किया, ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध स्थिति स्पष्ट हो सके। जांच के दौरान होटल संचालकों को नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि किसी भी होटल में गैर-कानूनी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में ऐसा पाए जाने पर संबंधित होटल मालिक व प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें