फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: पुलिस ने 6 मंगलामुखी को किया गिरफ्तार, अन्य के लिए टीम गठित

शाहिल शर्मा Updated Sun, 14 Dec 2025 04:30 PM IST

हाउसिंग बोर्ड में बधाई लेने को लेकर मारपीट व तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने 6 मंगलामुखी को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही अन्य की तलाश की जा रही है। इस मामले में भिवानी के मंगलामुखी की भूमिका नहीं मिली है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि शनिवार को नारनौल के हाउसिंग बोर्ड में अटेली से कुछ मंगलामुखी बधाई लेने के लिए आए थे। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर जा रही थी, लेकिन नारनौल के कुछ मंगलामुखी ने पहले ही पहुंच कर झगड़ा करना शुरू कर दिया। जिसमें दोनों पक्षों को चोट लगी। इसको लेकर दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायत दी है। डीएसपी भारत भूषण ने कहा कि कुछ दिन से नारनौल में अपने क्षेत्राधिकार को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। शनिवार को भी अटेली से कुछ मंगलामुखी नारनौल में बधाई लेने के लिए आए थे। जिसकी सूचना पुलिस को भी मिल गई। लेकिन इससे पहले ही नारनौल के कुछ मंगलामुखी ने पहुंच कर अटेली के मंगलामुखी के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। जिसमें दोनों पक्षों के मंगलामुखी को चोट लगी। पुलिस ने अब तक इस मामले में 6 मंगलामुखी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अन्य के लिए टीम गठित कर दी है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें