फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में चोरी के मामले में कार्रवाई की मांग, मोहल्ला वासियों ने दिया धरना

अंकेश ठाकुर Updated Thu, 06 Nov 2025 09:47 PM IST

मोहल्ला खटीकान में महिला के घर चोरी के मामले में पुलिस की ओर से संतोषजनक कार्रवाई नहीं करने पर आसपास के पांच मोहल्लों की पंचायत आयोजित की गई। उसके बाद मोहल्लावासी रोष-प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त से मिलने के लघु सचिवालय में पहुंचे। मोहल्लावासियों ने पुलिस पर चोरी हुए आभूषणों की जगह दूसरे आभूषण दिखाने का आरोप लगा लघु सचिवालय में धरने पर बैठ गए। इसके बाद उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार व डीएसपी दिनेश कुमार के आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया। शुक्रवार को शहर थाना में डीएसपी से मुलाकात की जाएगी। उसके बाद भी कोई कारवाई नहीं होती है तो वे आगामी रणनीति बनाई जाएगी। मोहल्लावासियों ने बताया कि पुलिस प्रशासन पीड़ित परिवार को गुमराह कर रहा है। डेढ़ माह से चोरी के आरोपियों को पकड़ने में नाकाम रही लेकिन बाद में आरोपियों को पकड़ लिया तो दूसरे आभूषणों को दिखाया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें