फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: सिलिंडर के लिए घंटों तक लाइन में लगे लोग, आपूर्ति से चार गुणा हो रही ज्यादा बुकिंग

गैस एजेंसियों पर सोमवार को अवकाश के बाद मंगलवार को जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। सिलिंडर प्राप्त करने के लिए लोगों सुबह 8 बजे से ही एजेंसियों के बाहर एकत्रित होना शुरू हो गए थे। भीड़ ज्यादा होने के कारण 2 से 3 घंटे लाइन में लगने के बाद लोगों को सिलिंडर मिल पा रहे थे। सबसे ज्यादा भीड़ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की रही, क्योंकि गैस एजेंसियों द्वारा शहरी क्षेत्र में तो होम डिलिवरी दी जा रही है। लेकिन गांवों में होम डिलिवरी की सुविधा फिलहाल बंद की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि बुकिंग तो हो रही है, लेकिन पर्ची कटवाने के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मांग करते हुए कहा कि अगर बुकिंग के समय ही मैसेज से यह बता दिया जाए कि सिलिंडर कब मिलेगा तो लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें