फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: समाधान शिविर में डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने सुनीं 90 नागरिकों की शिकायतें

शाहिल शर्मा Updated Mon, 15 Dec 2025 02:40 PM IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री के निर्देश पर लगाए जा रहे समाधान शिविरों की कड़ी में सोमवार को उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने नारनौल के लघु सचिवालय में आमजन की समस्याओं को सुना। इस मौके पर कुल 90 नागरिकों ने अपनी शिकायतें उपायुक्त के सामने रखीं। उपायुक्त ने अपनी प्राथमिकता स्पष्ट करते हुए अधिकारियों को दो टूक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों को केवल निपटाना नहीं है, बल्कि प्रत्येक शिकायत को अच्छी तरह से समझकर उसका न्याय संगत समाधान सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान डीसी ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपनी जायज समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक सोमवार तथा वीरवार को सभी उपमंडलों में सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक लगाए जा रहे इन समाधान शिविरों का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के दिशा निर्देश पर लगाए जा रहे ये समाधान शिविर आमजन को अपनी शिकायत रखने का एक बेहतरीन प्लेटफार्म हैं और जिला प्रशासन उनके हर संभव जल्द से जल्द समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर डीएसपी सुरेश कुमार तथा नगराधीश डॉ. मंगल सेन के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें