फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: एक दिवसीय तनाव प्रबंधन पर विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित

शाहिल शर्मा Updated Tue, 18 Nov 2025 02:48 PM IST

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में विद्यालय मुखियाओं के लिए मंगलवार को एक दिवसीय तनाव प्रबंधन पर विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। सत्र का संचालन डाॅ. सूर्यकांत यादव मनोविज्ञान एवं शिक्षा के विशेषज्ञ ने किया। डॉ. सूर्यकांत यादव ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य स्कूलों में बढ़ते कार्यभार, प्रशासनिक दबाव और बदलते शैक्षिक परिवेश के बीच नेतृत्वकर्ताओं को तनाव प्रबंधन की प्रभावी तकनीकों से सशक्त बनाना था। डाॅ. यादव ने स्कूल मुखिया व समन्वयकों को बताया कि तनाव केवल मानसिक स्थिति नहीं, बल्कि संपूर्ण कार्यक्षमता को प्रभावित करने वाला कारक है। उन्होंने माइंडफुलनेस, समय प्रबंधन, सकारात्मक संवाद, निर्णय क्षमता, भावनात्मक संतुलन और टीम लीडरशिप जैसे विषयों पर सरल और व्यावहारिक तरीके प्रस्तुत किए। सत्र में सहभागी लीडर्स ने समूह गतिविधियों, केस स्टडी और रोल-प्ले के माध्यम से अनुभव साझा किए और तनाव कम करने की तकनीकों का अभ्यास किया। प्रतिभागियों ने कहा कि यह प्रशिक्षण उनके दैनिक विद्यालय संचालन, स्टाफ प्रबंधन और विद्यार्थियों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने में मददगार साबित होगा। उन्होंने बताया कि ऐसे प्रशिक्षण सत्र शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और नेतृत्व कौशल बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें