फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल रेडक्रॉस कार्यालय में टीबी मुक्त भारत की दिलाई गई शपथ

शहर स्थित रेडक्रॉस कार्यालय में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान टीबी कोआर्डिनेटर शोभा रानी ने उपस्थित लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समय पर जांच और नियमित दवा से टीबी पूरी तरह ठीक हो सकती है। कार्यक्रम में सभी उपस्थित लोगों को टीबी को जड़ से समाप्त करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं और दूसरों को भी जागरूक करें, ताकि समाज को टीबी मुक्त बनाया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें