फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: उत्तर पश्चिम रेलवे अपनी रेल परिचालन क्षमता को कर रहा दोगुना: अमित सुदर्शन

शाहिल शर्मा Updated Tue, 07 Apr 2026 04:14 PM IST

उत्तर पश्चिम रेलवे अपने ट्रेनों के रखरखाव अवसंरचना को मजबूत करके अपनी रेल परिचालन क्षमता को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाने का मिशन क्रियान्वित कर रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे अपनी रेल रखरखाव क्षमताओं के व्यापक विस्तार की योजना पर कार्य कर रहा है। रेल परिचालन क्षमता बढ़ाने के लिए रखरखाव क्षमता में वृद्धि महत्वपूर्ण है। वर्तमान में, ट्रेनों के रखरखाव के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे के अधिकार क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर 22 रेल पिट लाइनें हैं। एक मिशन-आधारित दृष्टिकोण अपनाते हुए, उत्तर पश्चिम रेल ने अपने विभिन्न स्थानों पर रेल रखरखाव के लिए 20 नई रेल पिट लाइनों के निर्माण का कार्य शुरू किया है। इन नई रेल पिट लाइनों पर काम तेजी से चल रहा है और इन कार्यों के प्रगति की उच्च स्तर पर निगरानी रखी जा रही है। इनमें मदार एक लाइन, उमरा दो लाइन, लालगढ़ चार लाइन, श्रीगंगानगर दो लाइन, हिसार दो लाइन, सूरतगढ़ दो लाइन, खातीपुरा चार लाइन, बाड़मेर एक लाइन और जैसलमेर में दो लाइनों का कार्य किया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें