फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: हिन्दू सम्मेलन को लेकर हुडा सेक्टर में निकाली गई निशान यात्रा

शाहिल शर्मा Updated Sat, 14 Feb 2026 03:24 PM IST

सकल हिन्दू समाज सुभाष क्षेत्र नारनौल के तत्वावधान में शनिवार को शहर में भव्य विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ विशाल निशान यात्रा के साथ हुआ जिसमें भारी संख्या में महिलाओं व पुरूषों ने भाग लेकर पूरे हुडा सेक्टर का भ्रमण किया। सम्मेलन का आयोजन सामाजिक जागरूकता, सांस्कृतिक एकता और नैतिक मूल्यों के प्रसार को लेकर किया गया। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष कंवर सिंह यादव ने बताया कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य स्वदेशी सामाजिक व्यवस्था, कुटुंब प्रबोधन, पंथ समन्वय, समाज के पुनर्निर्माण तथा प्रबुद्ध नागरिक कर्तव्य और संस्कार बोध जैसे विषयों पर समाज को जागरूक करना रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें