फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: मेहंदीपुर धाम के लिए रवाना हुई भक्तों की निशान पदयात्रा

शाहिल शर्मा Updated Mon, 21 Jul 2025 04:08 PM IST

श्रीराम मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ की पैदल 30वीं निशान यात्रा सोमवार को मोटा महादेव मंदिर से रवाना हुई। इस पदयात्रा में श्रीराम मेहंदीपुर बालाजी सेवा की सहयोगी संस्था श्रीराम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल के सदस्यों ने भाग लिया। मेहंदीपुर धाम के लिए पदयात्रा संस्था के संरक्षक गुरुजी सांवरमल गोयल के सानिध्य में रवाना हुई। सुबह शहर के प्रसिद्ध मोटा महादेव मंदिर में गुरुजी सांवरमल गोयल सहित सभी भक्तों को आचार्य क्रांति निर्मल द्वारा निशान पूजन करवाया गया। इसके बाद सैंकड़ों भक्तों ने अपने हाथों में बालाजी महाराज का निशान उठाकर मेहंदीपुर धाम के लिए रवाना हुए। निशान यात्रा मोटा महादेव मंदिर से शुरू होकर बहरोड रोड होते हुए कड़िया वाले हनुमान मंदिर तक पहुंची। मेहंदीपुर धाम के लिए जाने वाली इस पदयात्रा के साथ शहर के भारी संख्या में लोग कड़िया वाले मंदिर तक साथ गए। यहां तक सभी भक्तजन भगवान श्रीराम व हनुमान की के जयकारे तथा भजनों पर झूमते हुए पहुंचे। निशान यात्रा का लोगों ने अनेक जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें