फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह से मिल रही जान से मारने की धमकी, नारनौल के वकील ने दर्ज कराया केस

नवीन दलाल Updated Tue, 17 Feb 2026 11:11 AM IST

महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल स्थित जिला न्यायालय में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता प्रमोद कुमार यादव को पिछले दो माह से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इस संबंध में पीड़ित वकील ने थाना सिटी नारनौल में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिवक्ता प्रमोद कुमार यादव ने एसएचओ को दी शिकायत में बताया कि दिसंबर 2025 से एक अज्ञात मोबाइल नंबर से उन्हें बार-बार कॉल कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। कॉल करने वाला व्यक्ति उन्हें वकालत छोड़ने और जान से मारने की धमकी दे रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने तुरंत प्रभावी कार्रवाई नहीं की। उधर, पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें