ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ का धरना सिंचाई विभाग परिमंडल परिसर नारनौल में किया गया। इस धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान रविंद्र यादव ने किया। मंच संचालन ब्रांच महेंद्रगढ़ के प्रधान सुरेंद्र फौजी ने किया। धरने में प्रांतीय प्रधान नरेंद्र धीमान व प्रांतीय महासचिव अमरिक सिंह चड्ढा ने कहा कि अगर जल्द ही विभाग से निकाले गए एचकेआरएन कर्मचारियों को वापस नौकरी पर नहीं लिया गया है, इसको लेकर प्रांतीय कार्यकारिणी की मीटिंग बुलाकर जल्द ही बड़े आंदोलन की घोषणा कर दी जाएगी। 21 जनवरी को जिला कार्यकारिणी के द्वारा परिमंडल सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता के माध्यम से मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार को ज्ञापन दिया गया। प्रांतीय कार्यकारिणी व जिला कार्यकारिणी ने हरियाणा सरकार से मांग की हैं कि समय रहते हटाए गए 46 कर्मचारियों को वापस लगाने का काम करें।