फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नारनौल में बाजरे की कबड़ी जलकर राख

अंकेश ठाकुर Updated Mon, 27 Jan 2025 04:59 PM IST

नांगल चौधरी के गांव दोस्तपुर के साथ कृष्णावती नदी में रखें ईंधन व कड़बी में रविवार शाम करीब चार बजे आग लग गई। जिसमें काफी संख्या में एकत्रित ईंधन व कड़बी जल कर राख हो गई। वहीं कई जंगली जीव-जंतु भी आग की चपेट में आ गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन हवा की गति तेज होने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। जिसकी वजह से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसके बाद दमकल विभाग को सूचित किया गया। करीब एक घंटे के बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पंहुची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक काफी संख्या में कड़बी और पेड़-पौधे आग की चपेट में आ गए। गांव दोस्तपुर के साथ में कृष्णावती नदी गुजरती है। जिसके चारों और ग्रामीणों की खेतीबाड़ी की जमीन है। बाजरे की फसल कटाई के बाद काफी किसानों ने नदी के साथ में अपने अपने खेतों में कड़बी रखी हुई थी। वहीं नदी के साथ ही काफी लोगों ने ईंधन भी इकट्ठा किया हुआ था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें