नारनौल के लघु सचिवालय की चौथी मंजिल में बने एनआईसी व एक्साइज विभाग के कार्यालय में आग लग गई। प्रथम दृष्टया में आग शाॅर्ट सर्किट की वजह से लगी है। आग लगने की सूचना आसपास के लोगों ने दी। जिसके बाद दमकल विभाग की चार गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।