फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में जनसुनवाई में सांसद ने सुनी समस्याएं

महेंद्रगढ़-भिवानी से सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव ने जिला कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में करीब 97-98 शिकायतें सुनीं। कार्यक्रम में ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, हुड्डा, पंचायत, सैनिक सदन व महिलाओं के लिए शौचालय जैसी समस्याएं रखीं। सांसद ने कई मामलों का मौके पर समाधान किया, जबकि शेष समस्याओं को संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि जनता की सेवा उनकी प्राथमिकता है और समस्याओं का जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। कार्यक्रम में विधायक कंवर सिंह यादव, नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी, जिला प्रमुख डॉ. राकेश, वाइस चेयरमैन मार्केट कमेटी सुरेश चौधरी, जिला महामंत्री योगेश शास्त्री, किशन लाल बोहरा, जिला उपाध्यक्ष वासुदेव यादव, जिला मंत्री संदीप मालडा सहित कई जनप्रतिनिधि व पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें