फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: 54 लाख रुपये की लागत से बनेंगी शहर की प्रमुख सड़कें, निर्माण कार्य शुरू

शाहिल शर्मा Updated Thu, 20 Nov 2025 05:37 PM IST

नगर पालिका की ओर से शहर की दो सड़कों का निर्माण कार्य का वीरवार को शुभारंभ किया गया। करीब 54 लाख रुपये की लागत से दोनों सड़कों का निर्माण कार्य किया जाएगा। विधायक कंवर सिंह यादव ने नारियल फोड़कर दोनों सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। जिम्मेदारों का दावा 15 दिनों में दोनों सड़कों का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। निर्माण पूरा होने के बाद शहर से यातायात का दबाव भी कम हो जाएगा। नगर पालिका चेयरमैन रमेश सैनी व जेई नवदीप ने बताया कि करीब 34.50 लाख रुपये की लागत से संत रविदास मंदिर से मोहल्ला वाल्मीकि टी प्वाइंट तक सड़क निर्माण किया जाएगा। यह मार्ग 335 मीटर लंबा है तथा सीसी बेस पर बनाया जाएगा। वहीं 19 लाख रुपये की लागत से शहर के मोहल्ला वाल्मीकि से 11 हट्टा बाजार तक 300 मीटर तक लंबा व 30 मीटर तक चौड़ा सड़क का निर्माण किया जाएगा। अक्तूबर माह में इस मार्ग की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर संबंधित एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया था। वीरवार को इस मार्ग का नारियल फोड़कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। यह मार्ग तारकोल बैस से बनाया जाएगा। सड़क के दोनों तरफ पक्के अतिक्रमण, कबाड़ की दुकानें व पोलों को हटाया जाएगा। 15 दिनों में सड़क निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें