फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल से मिड-डे मील कार्यकर्ता पानीपत रैली के लिए रवाना, मांगों को लेकर की नारेबाजी

नारनौल मिड-डे मील कार्यकर्ता वीरवार सुबह पानीपत में होने वाली पांच जून की रैली में शामिल होने के लिए सैंकड़ों की संख्या में रवाना हुए। इस दौरान नारनौल ब्लॉक प्रधान माया, नांगल चौधरी ब्लॉक प्रधान लक्ष्मी, महेंद्रगढ़ ब्लॉक प्रधान हेमलता, कनीना ब्लॉक प्रधान सुमित्रा, अटेली ब्लॉक प्रधान प्रेमलता, जिला प्रधान सुनीता जांगड़ा, जिला सचिव संतोष यादव व एआईयूटीयूसी जिला प्रधान मास्टर सुबे सिंह के नेतृत्व में जिला भर से रवाना हुए। रवाना होने पर मिड डे मील कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। उल्लेखनीय है कि मिड-डे मील कार्यकर्ता यूनियन हरियाणा के आह्वान पर 5 जून को पानीपत रैली में मिड डे मील कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, तब तक न्यूनतम वेतन लागू करने, साल में 10 माह की बजाय 12 माह का वेतन देने, वेतन हर माह सात तारीख को भुगतान करने, स्कीम वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाकर पेंशन योजना लागू करने व इलाज की सुविधा उपलब्ध करवाने, ड्रेस की राशि दो हजार रुपये करने, स्कूल बंद होने की स्थिति में निकटवर्ती स्कूल में समायोजन करने, सेवानिवृत्त पर 65 वर्ष करने सहित अनेक मांगों को जोर-शोर से उठाया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें