देश की सीमाओं की रक्षा और राष्ट्र सेवा के लिए पहचान रखने वाला महेंद्रगढ़ का मालड़ा गांव आज भी सैनिक परंपरा को मजबूती से आगे बढ़ा रहा है। आजादी से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक इस गांव के सैकड़ों जवान सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। गांव के वीर सैनिकों ने युद्धों, आतंकवाद विरोधी अभियानों और सीमा सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस गांव को वीरों की भूमि भी कहा जाता है।