फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल धोलैड़ा में मेगा प्लांटेशन अभियान, छात्र, अभिभावक और ग्रामीणों ने लगाए 500 पौधे

निजामपुर। राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल धोलैड़ा में दो दिवसीय मेगा वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया गया, जिसमें छात्रों के साथ उनके अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय की प्राचार्या अनिता दहिया ने बताया कि मेगा प्लांटेशन प्रोग्राम के तहत कुल 500 पौधे लगाए गए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के लिए पौधारोपण अत्यंत आवश्यक है तथा विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर विद्यालय के एसएमसी सदस्य, ग्राम सरपंच तथा अनेक ग्रामीण भी उपस्थित रहे। सभी ने पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पेड़ लगाने और पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाए रखने का संदेश दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें