गांव पटीकरा स्थित बाबा खेतानाथ मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने मंगलवार को धरना देकर प्रदर्शन किया। छात्रों के प्रर्दशन को देखते हुए मौके पर पुलिस भी मौजूद रही। धरना देकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि आयुर्वेदिक कॉलेज 2022 से शुरू हो गया था। परन्तु आज तक यहां हॉस्टल सुविधा शुरू नहीं की जिससे छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों का कहना है कि हॉस्टल की मांग को लेकर वे कई बार अधिकारियों को भी अवगत कराया गया परन्तु इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।