फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, मौके से बाइक बरामद

शाहिल शर्मा Updated Mon, 16 Mar 2026 04:30 PM IST

गांव डहीना से नांगल मूंदी के बीच रेलवे ट्रैक पर रविवार रात को ट्रेन की चपेट में आने से एक 31 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव धनौंदा निवासी अंकित के रूप में हुई है। मृतक के चचेरे भाई बिजेंद्र के बयान जीआरपी चौकी पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। चचेरे भाई बिजेंद्र ने बताया कि अंकित घर में बड़ा बेटा था और अभी अविवाहित था। अंकित ने कनीना में कार डेकोरेशन की दुकान कर रखी है और दुकान पर ही रहता था। वह कभी-कभार घर आता था। उनके माता-पिता व छोटा भाई घर रहते हैं। उनका कहना है कि अंकित को किसी प्रकार की परेशानी नहीं थी और एकदम से खुशमिजाज रहता था। रविवार को वह दुकान पर गया था और शाम को घर आया। रात का अचानक घर में बिना बताए बाइक लेकर चला गया। इस दौरान वह नांगल मूंदी व डहीना के बीच ट्रेन की चपेट में आ गया। रात को रेलवे गैंग की टीम को ट्रैक पर शव मिला और उन्होंने जीआरपी को सूचित किया। बाद में जीआरपी चौकी पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया और महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल में लाया गया। इस दौरान मृतक ने अपने व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाया हुआ था। इसको ट्रैक करके परिजन मौके पर पहुंचे। सोमवार सुबह मृतक के चचेरे भाई धर्मेंद्र ने शव की शिनाख्त की। बाद में जीआरपी टीम ने अन्य प्रक्रिया पूरी की। परिजनों की ओ से किसी प्रकार की हत्या आदि का संदेह नहीं जताया गया है। हालांकि, अंकित की मौत से परिजन भी सदमे में हैं। रविवार रात को डहीना से नांगल मूंदी के बीच शव पड़े होने की सूचना मिली थी और बाद में मौका मुआयना कर शव कब्जे में लिया गया। इस दौरान शव के पास एक फोन और बाइक भी बरामद हुए हैं। परिजनों के बयान इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। - सुरेंद्र मीणा, जांच अधिकारी, जीआरपी

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें