नारनौल में सुबह से हल्की बूंदाबांदी हो रही है जबकि नांगल चौधरी में अनेक स्थानों पर तेज बारिश दर्ज की गई, जिससे अनेक जगह पर जल भराव के हालात भी बन गई। नारनौल में सुबह करीब 9:00 बजे से हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिससे आमजन को गर्मी से राहत मिली। इसके अलावा नांगल चौधरी में सुबह तेज बारिश हुई, जिससे अनेक जगह पर जल भराव के हालात बन गए।