फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में महंगाई के खिलाफ इनेलो का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बढ़ती महंगाई के विरोध में सोमवार को इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर रोक लगाने की मांग की। इनेलो जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई से आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में पानी, बिजली, बेरोजगारी, बुजुर्ग पेंशन और सफाई व्यवस्था जैसी समस्याएं भी गंभीर बनी हुई हैं। कौशिक ने कहा कि महेंद्रगढ़ जिले में पढ़े-लिखे युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, जिससे युवाओं में निराशा बढ़ रही है। नीट परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में सेना की तैनाती के सवाल पर उन्होंने कहा कि परीक्षा में पारदर्शिता सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। प्रदर्शनकारी पार्क में एकत्र होने के बाद जुलूस के रूप में उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें