फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने 306 लाभार्थियों को सौंपे आवंटन पत्र

भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पिछले एक साल में अपने 46 संकल्पों को सिद्धि तक पहुंचाया है। बाकी संकल्पों को भी इसी गति से पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर जिला महेंद्रगढ़ के 9 गांवों के 306 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के आवंटन पत्र वितरित किए गए। सांसद शुक्रवार को सभागार में म्हारा हरियाणा-नॉन स्टॉप हरियाणा के एक साल पूरे होने पर जन विश्वास-जन विकास गौरवमयी-एक वर्ष के जिला स्तरीय समारोह में संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव व उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार भी मौजूद थे। मुख्य अतिथि ने इस मौके पर सरकार के तीसरे कार्यकाल की एक साल की उपलब्धियों पर केंद्रित सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की ओर से तैयार की गई बुकलेट का विमोचन किया। वहीं, पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यातिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का वर्चुअल माध्यम से संदेश सुना गया। इस मौके पर जिला परिषद के सीईओ उदय सिंह, जिला परिषद के अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार, जिला नगर आयुक्त रणवीर सिंह के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें