राजकीय महिला महाविद्यालय में रविवार को मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम अनिरुद्ध यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम अनिरुद्ध यादव व प्राचार्य डा. आरपी सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर कालेज की छात्राओं ने मतदान जागरूकता को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम व नाटक प्रस्तुत किए। एसडीएम ने मतदान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में छात्राओं व स्टाफ सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।