फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महेंद्रगढ़ नगरपालिका की हाउस बैठक शुरू, कोरम पूरा होने के बाद रखे 33 प्रस्ताव

नगरपालिका महेंद्रगढ़ में वीरवार दोपहर दो बजे हाउस बैठक शुरू हुई। बैठक में 33 प्रस्तावों पर मंथन किया जाएगा। नगरपालिका सविच, एमई, प्रधान व पार्षद तय समय पर पहुंचे। दोपहर ढाई बजे बैठक में कार्रवाई शुरू की गई। नपा प्रधान, उप प्रधान व पार्षदों की ओर से गत मंथन कर 33 प्रस्ताव रखे गए। इन प्रस्तावों में शहर के विकास के लिए नई परियोजनाएं, वार्डों में गलियां एवं मुख्य सड़क निर्माण से लेकर अन्य परियोजनाओं पर मंथन शुरू हुआ। नगरपालिका सचिव प्रशांत पाराशर, एमई संजोग कुमार सहित प्रधान रमेश सैनी, उप प्रधान मंजु कौशिक, पार्षद अशोक सैनी सहित अन्य पार्षद शामिल हुए। प्रस्तावों में नए पार्क विकसित करने, हुड्डा पार्क के नजदीक इंनडोर स्टेडियम, शहर में स्ट्रीट लाइटें लगाने, चौक-चौराहों का सुंदरीकरण, सामुदायिक भवन बनाने के कार्यों को शामिल किया गया। बैठक में शहर के विकास के सभी प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें