राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय कनीना से बुधवार को 19 खिलाड़ियों का दल जींद के नरवाना में होने वाली जिला हॉकी प्रतियोगिता में शामिल होगी। हरियाणा हॉकी एसोसिएशन द्वारा जिला जींद के नरवाना में 19 से 23 जून तक अंतर जिला जूनियर व सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कोच कपिल गौड़ ने बताया कि जिला हॉकी संघ महेंद्रगढ़ की ओर से खिलाड़ी अंडर-16 सब जूनियर प्रतियोगिता में भाग लेंगे। सीनियर खिलाड़ी श्रीभगवान महाशय की देखरेख में दो माह से लगातार खिलाड़ी अभ्यास कर रहे थे। इस दल में खिलाड़ी हर्षित यादव, उमाकांत, रवि, हैप्पी, मयंक, रोहित, सौरव, अजय, नितिन, लक्ष्य, विहान, सचिन गुप्ता, शिवम, मोहन, आर्यन, आशीष, अमित, दक्ष यादव व दक्ष भाग लेंगे। जींद जिले में होने वाली अंतर जिला प्रतियोगिता में जिले से 19 खिलाड़ियों का दल रवाना हुआ है।