अटेली विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने विकास की बड़ी सौगात दी। स्वास्थ्य मंत्री शनिवार को विभिन्न गांवो के दौरे पर थी। उन्होंने ग्रामीण विकास, सिंचाई, तालाब, श्मशान घाट, फिरनी, चौपाल और मार्केटिंग सुविधाओं को मजबूत करने के लिए करीब ₹5.16 करोड़ की योजनाओं को मंजरी दी। इन कार्यों से गांव-गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचेंगी और क्षेत्र में विकास को नई रफ्तार मिलेगी। साथ ही गांव उन्हानी गांव में लाखों रूपये की विकास परियोजनों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने उन्हानी गांव में नहर के पुलिए का भी शिलान्यास किया। जिस पर 1.82 करोड़ की लागत से निर्माण होगा।