फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनोंदा स्थित ब्रह्मचारी कृष्णानंद आश्रम में विश्वशांति के लिए हवन, काफी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

शाहिल शर्मा Updated Sat, 03 Jan 2026 03:51 PM IST

उप मंडल के गांव धनोंदा स्थित ब्रह्मचारी कृष्णानंद आश्रम में शनिवार को विश्वशांति की कामना के साथ पूर्णिमा के अवसर पर हवन का आयोजन किया गया। हवन में क्षेत्र सहित आसपास के गांवों से हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और आहुतियां अर्पित कर विश्व कल्याण की प्रार्थना की। परम संत शिरोमणि स्वामी श्री कृष्णानंद महाराज की गद्दी पर विराजमान ब्रह्मचारी संत स्वामी शिवानंद महाराज ने यज्ञ में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि परमपिता का आशीर्वाद प्राप्त होने के बाद संसार की किसी भी वस्तु की आवश्यकता नहीं रह जाती। उन्होंने कहा कि परमात्मा के चरणों में पहुंचने से मानव के सभी दुख-दर्द दूर हो जाते हैं और व्यक्ति शुभ कर्मों के मार्ग पर चलकर मोक्ष को प्राप्त करता है। स्वामी शिवानंद महाराज ने आगे कहा कि जब मानव परमपिता से जुड़ जाता है, तब वह सांसारिक दुखों से मुक्त होकर अपने जीवन को सत्कर्मों से परिपूर्ण बनाता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से सदाचार, सेवा और भक्ति के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के व्यवस्थापक कैलाश गोयल, ट्रस्ट अध्यक्ष अनिल यादव, उपाध्यक्ष कर्मवीर सिंह, कोषाध्यक्ष विजय कुमार, उपकोषाध्यक्ष डॉ. फतेहचंद दायमा, माखनलाल आचार्य, आनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं सेवाभावी श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें