फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में नाचते गाते महिलाओं का समूह खाटू धाम के लिए हुआ रवाना

नवीन दलाल Updated Tue, 24 Feb 2026 02:03 PM IST

इन दिनों पूरा शहर श्याममय बना हुआ है और श्याम भक्त हाथों में श्याम ध्वजा लिए बाबा के दर्शन को पैदल ही जा रहे हैं। इनमें बच्चे, युवा व महिलाएं भी शामिल हैं। शहर में भक्तों के लिए जगह जगह शिविर लगाए हुए हैं। इन शिविरों में खाने पीने, ठहरने, स्नान करने के अलावा चिकित्सकीय सुविधाएं भी दी जा रही हैं। इसके अलावा सड़क मार्ग पर अनेक स्थानों पर स्टाॅल लगाकर जलपान की व्यवस्था की हुई है। निजामपुर रोड पर सुबह के समय महिलाओं का एक पूरा जत्था पिकअप गाड़ी में श्याम नाम का गुणगान करते हुए पैदल पैदल बाबा के दर्शन के लिए जा रहा था। रास्ते में महिलाएं गाड़ी को रूकवाकर बाबा के गानों पर नाच गाते देखी गईं। उन्होंने बताया कि कई सालों से बाबा के दर्शन का सोच रही थी, लेकिन बाबा ने इस बार उन सभी को अपने द्वार पर बुला ही लिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें