फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: जहां कभी खड़ी थीं कंटीली झाड़ियां वहां बनाई फलदार बगिया

शाहिल शर्मा Updated Sun, 08 Mar 2026 02:50 PM IST

आईटीआई परिसर के एक हिस्से में जहां कभी कंटीली झाड़ियां थी, वहां अब फलदार वाटिका अपनी हरियाली से सभी को आकर्षित कर रही है। इस फलदार वाटिका में अनेक किस्मों के सैंकड़ों पौधे लगाए गए थे, जो अब फल देने लगे हैं। साथ ही आईटीआई में मौजूद कुल 21 ट्रेड के हिस्से में 10-10 पौधे आए हैं और उन पौधों के रखरखाव की जिम्मेदारी भी उन्हीं के अनुदेशक व छात्रों की है। साल 2024 में झाड़ियों को हटाकर पौधे लगाने का विचार प्राचार्य के मन में आया था। इस पर उन्होंने अपने स्टाफ से बातचीत की और फलदार पौधे लगाने पर सहमति बन गई। बारिश के मौसम के दौरान प्राचार्य, अनुदेशकों व छात्रों ने अपनी सहमति से पैसे एकत्र कर प्राचार्य के पास जमा कराए थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें