फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: पूर्व बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

पूर्व बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने नारनौल में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जल्द ही एक रैली की जाएगी। अभी जगह तय नहीं है, लेकिन हिसार में होने की ज्यादा संभावना है। वहीं, नई पार्टी बनाने को लेकर उन्होंने कहा कि अभी कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया जा रहा है, इसके बाद ही आगामी रणनीति तय की जाएगी। इस दौरान जब उनसे पूछा गया तो कि क्या देवीलाल का परिवार एक बार फिर एक हो सकता है तो उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा संभव नहीं लग रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लगभग सभी जिलों में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें